अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का असर दान पर साफ दिख रहा है. हर दिन जमा होने वाली राशि में बड़ा इजाफा हुआ है. गर्मी की छुट्टियों के दौरान देशभर से लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर की आय और धार्मिक गतिविधियों में तेजी आई है.