अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए देशभर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. 24 घंटे के भीतर 1,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आवेदन किया है. आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई है. इसके बाद सर्च कमेटी पात्र उम्मीदवारों की छंटनी कर साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू करेगी.