अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे में गड़बड़ी के मामले में जांच जारी है. इस जांच के दौरान SIT ने बताया कि वे मंदिर परिसर के CCTV फुटेज की फॉरेंसिक जाँच करवा सकते हैं ताकि अधिक से अधिक फुटेज रिकवर किया जा सके और जांच को और गहराई से आगे बढ़ाया जा सके. जांच के दौरान SIT को कुछ फुटेज में छेड़छाड़ के संकेत भी मिले हैं.