अयोध्या के सिविल लाइन इलाके में एक बंदर महिला के 42,105 रुपये लेकर भाग गया. राहगीरों की कोशिश नाकाम रही तो पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने बंदर को डराने के बजाय केला देकर उसका ध्यान भटकाया और इसी दौरान रकम सुरक्षित बरामद कर ली. पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूरी नकदी महिला को लौटा दी गई. पुलिस की इस सूझबूझ की स्थानीय लोगों ने जमकर तारीफ की.