अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में खड़े होकर दर्शन के लिए इंतजार करते नजर आए. विशेष अवसर के चलते मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है.