यह वीडियो इटली में आए बर्फीले तूफान और अरुणाचल प्रदेश में लगी आग की स्थिति को दर्शाता है. इटली के शीतकालीन ओलंपिक स्थल के पास एक लक्जरी रिसॉर्ट में ऐवलांच के कारण दो स्कीयर्स की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए. वहीं, दूसरी ओर, अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में पिछले पांच दिनों से लगी आग को बुझाने के लिए सेना और वायु सेना मिलकर लगातार प्रयास कर रही है. वीडियो में देखें रिपोर्ट.