दिल्ली में 21 मई से ऑटो टैक्सी चालकों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हो रही है. पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के चलते ऑटो चालकों ने किराए में बढ़ोतरी की मांग की है. ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को खत लिखकर अपनी समस्या बताई है. यूनियन का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से किराया नहीं बढ़ाया गया है इसलिए अब वे हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं.