गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. आरोप है कि हर्षा सिटी मॉल के पास सड़क पर Audi खड़ी थी और उसमें कुछ लड़कें शराब पी रहे थे. गाड़ी हटाने को कहने पर विवाद हुआ और लड़के के साथ मारपीट की गई. पीड़ित ने आरोपियों पर पत्थर से सिर पर वार करने का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.