रूस से बड़ी खबर आ रही है कि मॉस्को में रूस के उप रक्षा मंत्री व्लादिमीर एलेक्सेव पर जानलेवा हमला किया गया. उन्हें उनकी रिहायशी इमारत की चौबीसवीं मंजिल पर गोली मारी गई. इस हमले में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर थी क्योंकि बिल्डिंग के एंट्रेंस पर लगे सुरक्षा कैमरे काम नहीं कर रहे थे. हमला करने वाले ने लिफ्ट के पास ही गोली चलाई. उप रक्षा मंत्री को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.