झारखंड में एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. एक पिस्तौल अमेरिका में निर्मित बताया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी बिहार और झारखंड क्षेत्र में सक्रिय थे तथा कई मामलों में वांछित थे.