नाबालिग से यौन शोषण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद वह तय समय पर जोधपुर सेंट्रल जेल नहीं पहुंच सके. देर रात जेल पहुंचने पर उन्हें प्रवेश नहीं मिला. जेल प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दी है और कानूनी कार्रवाई की संभावना है. अब आसाराम के बुधवार को सरेंडर करने की उम्मीद जताई जा रही है.