सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने सरकार से संवाद शुरू करने की अपील की है. उनका कहना है कि लंबे समय से अनशन कर रहे व्यक्ति के साथ बातचीत होनी चाहिए. इस बीच अस्पताल ने बताया कि वांगचुक की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है.