अभिनेता आमिर खान ने स्पष्ट किया है कि फिल्म थ्री इडियट्स का 'रैंचो' किरदार सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था. उन्होंने कहा कि फिल्म बनाते समय टीम सोनम वांगचुक को नहीं जानती थी. साथ ही आमिर ने उनकी भूख हड़ताल और स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई तथा उम्मीद व्यक्त की कि उनका आंदोलन सकारात्मक तरीके से समाप्त हो और वे स्वस्थ रहें.