अमेरिका ने भारत पर लागू टैरिफ को पचास प्रतिशत से घटाकर अठारह प्रतिशत कर दिया है. इस फैसले का फायदा अनेक उद्योगों और व्यापारियों को मिलने की संभावना है. खासकर ज्वेलरी, लेदर और गारमेंट्स इंडस्ट्रीज पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. जयपुर से अमेरिका जाने वाले कई उत्पाद अब बेहतर तरीके से एक्सपोर्ट हो सकेंगे. पिछले समय में टैरिफ के कारण कई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को नुकसान हुआ था, लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि व्यापार फिर से अपने सामान्य स्तर पर लौटेगा.