पिछले एक साल से ट्रेड डील की संभावना बनी हुई थी. पिछले फरवरी में दोनों नेताओं की वार्ता के बाद उम्मीद थी कि कुछ हफ्तों में ट्रेड फ्रेमवर्क घोषित होगा, जो अब तक नहीं हुआ. आज का अनाउंसमेंट इस दिशा में महत्वपूर्ण है जिसमें भारत का टैरिफ प्रतिशत अठारह तक आ गया है. अमेरिका पहले भारत के उत्पादों पर कोई टैरिफ नहीं रखता था, अब यह संख्या सकारात्मक मानी जा रही है.