अमेरिकी सेना ईरान के आसमान पर पूरी तरह नियंत्रण कर लेगी और इसके बाद चिन्हित सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू होंगे. व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा है कि हारमुज जलडमरूद के माध्यम से ईरान अब तेल की आपूर्ति पर नियंत्रण नहीं कर पाएगा. हारमुज जलडमरूद तेल व्यापार के लिए दुनिया में करीब 20 प्रतिशत हिस्सा रखता है, इसलिए यह क्षेत्र रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस स्थिति से वैश्विक तेल बाजार पर प्रभाव पड़ सकता है.