राजस्थान के अलवर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अलकापुरी कॉलोनी में जलदाय विभाग की बोरिंग खुदाई के दौरान चांदी जैसी चमकदार वस्तु लोगों को नजर आने लगी. यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. देखते ही लोगों में इसे लूटने की होड़ मच गई. घटना के दौरान मौके पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया. लोगों ने पूरे घटनाक्रम के वीडियो बनाए जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए.