अलवर जिले के कोटपूतली बहरोड़ क्षेत्र की एक शादी पूरे इलाके में मिसाल बन गई, जब दूल्हे और उसके पिता ने दहेज में दिए जा रहे 31 लाख रुपये लेने से साफ इनकार कर दिया. बानसूर के बिलाली गांव के रहने वाले परिवार ने विवाह समारोह के दौरान ही कन्या पक्ष को पूरी रकम लौटा दी. दूल्हे के पिता ने कहा कि आपने बेटी सौंपी है, बेटी से बढ़कर कोई दौलत नहीं है. शादी कोई लेन देन का सौदा नहीं, बल्कि पवित्र रिश्ता है. इस फैसले से शादी में मौजूद लोग भावुक हो गए और परिवार की जमकर सराहना की.