अलीगढ़ में बीमार एक साल के बच्चे को दवा दिलाने जा रहे दंपती से बाइक सवार तीन युवकों ने कथित तौर पर तमंचे के बल पर जेवर और 4 हजार रुपये लूट लिए. पीड़ितों के मुताबिक, बच्चे की तबीयत जानने के बाद बदमाश मोबाइल, बाइक की चाबी और 200 रुपये छोड़ गए.