झांसी जेल से अली अहमद को उमेश पाल शूटआउट केस में कोर्ट पेशी के लिए प्रयागराज लाया गया. कौशांबी की सैनी कोतवाली के पास पुलिस ने सुरक्षा के तहत काफिले में शामिल वाहनों की चेकिंग की. इसी दौरान अतीक अहमद के दूसरे बेटे अहजम अहमद की गाड़ी भी रोकी गई और पूछताछ हुई. जानकारी लेने के बाद पुलिस ने उसे जाने दिया. अली के कोर्ट में बयान दर्ज किए गए.