अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म की रिलीज से ठीक पहले प्रमोशन का सिलसिला तेज हो गया है. इसी कड़ी में 10 अप्रैल को अक्षय कुमार अपनी फिल्म की स्टारकास्ट के साथ ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल पहुंचे.