त्योहारों का सीजन शुरू होते ही आम जनता की जेब पर महंगाई की दोहरी मार पड़ने लगी है. बाजार में चीनी की कीमतों में अचानक जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. चीनी महंगी होने का सीधा असर अब त्योहारों के सीजन में बनने वाली और बिकने वाली मिठाइयों पर पड़ने लगा है. दिवाली, भाई दूज और अन्य आगामी त्योहारों के समय जब लोगों को मिठाई खरीदनी पड़ती है, तब चीनी के दाम बढ़ना सीधे तौर पर आम बजट को बिगाड़ देता है.