समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि WTO के बाद बड़े पैमाने पर बाजार खोल दिए गए हैं. बाजार खुलने के बाद कृषि क्षेत्र और हमारे किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण समय आने वाला है. गरीब और किसानों को विशेष रूप से इस संकट का सामना करना पड़ सकता है.