अखिलेश यादव ने संसद में भारत-चीन रिश्तों पर हंगामे को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चीन के सवालों पर संसद में विपक्ष को बोलने का मौका नहीं मिल रहा है. भारतीय जनता पार्टी चर्चा न हो इसकी कोशिश कर रही है. विपक्ष और अन्य दल जानकारी लेना चाहते थे लेकिन बीजेपी पीछे हट गई.