ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय इन दिनों एक्ट्रेस संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल, हाल ही श्रीमा राय के कुछ पुराने कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसके बाद ननद ऐश्वर्या संग उनके रिश्ते पर सवाल उठने लगे. ट्रोलिंग के बाद अब श्रीमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.