अहमदाबाद एसओजी ने बैंकॉक से अहमदाबाद तक हाइब्रिड गांजा तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 7.97 करोड़ रुपये के गांजे के साथ एक भाई-बहन को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि युवती ने ड्रग माफिया के कहने पर राजस्थान के युवकों की एक टोली तैयार की थी, जिन्हें गांजा खरीदने और लाने के लिए बैंकॉक भेजा गया था. एसओजी के मुताबिक आरोपी युवती जिया प्रजापति नवंबर 2025 में बैंकॉक घूमने गई थी.