होर्मुज जल मार्ग पर एक ऐसा प्रस्ताव तैयार हो गया है जिस पर ईरान और अमेरिका दोनों सहमत नजर आ रहे हैं. इस प्रस्ताव के अनुसार होर्मुज जल मार्ग से अगले 15 दिनों तक तेल और गैस लेकर जाने वाले जहाज सुरक्षित रूप से गुजर सकेंगे. यह निर्णय अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को कम करने के साथ ही विश्व के कई देशों के लिए राहत भरी खबर है. इस फैसले से तेल और गैस की आपूर्ति में व्यवधान नहीं आएगा और आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी.