मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से कई बड़े नेताओं के गाजीपुर आने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में रविवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गाजीपुर स्थित मुख्तार अंसारी के घर पहुंचकर उसके परिजनों से मुलाकात की. मुख्तार के परिवार से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि 'जो छवि पेश की गई है वो असली नहीं है, उनकी मौत पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए'. 'क्या हम ये नहीं देख सकते कि उनके साथ भेदभाव हुआ'. 'हम उनकी मौत पर सरकार पर आरोप लगा रहे हैं, इसमें गलत क्या है?'.