पाकिस्तान के हमले पर अफगानिस्तान के क्रिकेटर खासकर राशिद खान ने गहरा आक्रोश जताया है. राशिद खान ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि आम नागरिकों पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराध है. उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में ऐसी घटनाएं लोगों के बीच दुःख और गुस्सा पैदा करती हैं. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवाधिकार संगठनों से मांग की है कि इस हमले की पूरी जांच हो और जो भी इसके पीछे जिम्मेदार हैं, उन्हें सज़ा मिले.