ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है. अब दस दिनों तक ईरान पर हमले का प्लान टाल दिया गया है. दोनों देशों के बीच जारी बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त 10 दिन की मोहलत दी गई है. यह फैसला इस बात को ध्यान में रखते हुए लिया गया है कि वार्ता के जरिए परिस्थितियां बेहतर हो सकें और द्विपक्षीय मुद्दों के समाधान के प्रयास जारी रह सकें.