एक्टर राजपाल यादव पर एक कंपनी को पांच लाख रुपए वापस न करने का मामला था जिसपर कोर्ट में लंबी लड़ाई चली. पहले वह पैसे जमा नहीं करा पाए लेकिन अब एक बार में डेढ़ करोड़ रुपए जमा कराने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया है. हालांकि, अब भी उन्हें बाकी की रकम जमा करनी होगी.