ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपदा में राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की वजह से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। दुर्घटना के बाद फौरन आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.