कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दिपके का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. करीब 80 वर्ष की सावित्रीबाई ने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में अंतिम सांस ली. दिल्ली पुलिस ने हिरासत में मौजूद अभिजीत को इसकी जानकारी दी है. अब उनके सामने विकल्प है कि वह हिरासत में रहकर प्रदर्शन जारी रखें या दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वापस लौटें.