अमृतसर के कोट आत्मा राम इलाके में आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता जयपाल सिंह बाऊ पर सरेआम गोलीबारी हुई. पार्किंग विवाद को लेकर शुरू हुआ मामूली झगड़ा देखते ही देखते हिंसक हो गया और दोनों पक्षों के बीच गोलियां चल गईं. इस घटना में जयपाल सिंह बाऊ और नरेंद्र सिंह घायल हो गए, जिन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों का इलाज जारी है.