उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां रील बनाने के प्रयास में एक बच्चा पानी की टंकी में फंस गया था. करीब एक पूरे दिन तक वह टंकी में फंसा रहा. इस खतरनाक स्थिति को देखकर भारतीय वायुसेना ने तुरंत कार्रवाई की और हेलीकॉप्टर की मदद से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला. यह रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा.