राजस्थान के किशनगढ़ में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने 545 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया. अधिकारियों के अनुसार, जांच में दुर्गंध और गंदगी मिलने पर पूरी खेप को एहतियातन गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया. नमूने जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं. जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर 545 किलो पनीर को जमीन में दबा दिया गया, ताकि वो दोबारा बाजार में न पहुंच सके. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.