बिहार के राजगीर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक दिगंबर जैन धर्मशाला में रुके 4 पर्यटकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना से डर का माहौल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है.