बेल्जियम से आई बायो पॉलीमर प्लांट की विशाल मशीन को लेकर 308 पहियों वाला महाबली ट्रक चंदौली से वाराणसी की ओर रवाना हो गया है. ऊंचाई और चौड़ाई की बाधाओं के चलते यह वाहन चार दिनों तक रास्ते में रुका रहा. लॉजिस्टिक टीम ने वैकल्पिक रास्ता तैयार कर और संबंधित विभागों से अनुमति लेकर इसे आगे बढ़ाया. अब ट्रक गाजीपुर, गोरखपुर और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते लखीमपुर जाएगा.