राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बास गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां टॉफी समझकर विस्फोटक चबाने से तीन साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. बच्ची के मुंह में तेज विस्फोट हुआ. धमका इतना तेज था कि बच्ची का जबड़ा और गाल बुरी तरह फट गया.