उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान बिरनेर गांव निवासी 19 वर्षीय जयनारायण पाल और फरीदपुर मजरा औधन निवासी 40 वर्षीय रमेश साहू के रूप में हुई है.