गुजरात के राजकोट से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह भीषण हादसा भक्तिनगर और रिबडा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित मालधारी रेलवे फाटक के पास हुआ.