मीन (Pisces Horoscope): चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहा है, राशि का स्वामी बृहस्पति कुंभ राशि में है. हर काम धैर्य से करना होगा, ऐसी बात ना बोले कि लोग दुखी हों, अपने काम समय पर पूरे करें, लोगों के कहने पर विचार ना बदलें. शुभ रंग रहेगा पीला और उपाय- गरीबों को पीले फल दान करें. बता दें कि इस राशि के लोगों में सपना देखने की आदत हो सकती है. मीन राशि वालों के लिए गुरुवार और सोमवार भाग्यशाली दिन है. मीन राशि चक्र की अंतिम राशि है. इस राशि के निशान के तौर पर दो मछलियां विपरीत दिशाओं में तैरती दिखती हैं. वहीं मीन राशि के लिए लकी नंबर 3, 7, 12, 16, 21, 25, 30, 34, 43 और 52 है.अन्य राशियों का भविष्यफल जानने के लिए नीचे 'राशिफल' टैग पर क्लिक करें.