मेष राशि
मेष राशि वालों को लोगों की बातों में आने से बचना होगा. कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाए रखने से फायदा होगा. व्यापारिक मामलों में रुटीन मजबूत रहेगा और समय प्रबंधन से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. लेनदेन में स्पष्टता रखना जरूरी रहेगा. किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले जांच जरूर करें. पेशेवर संबंधों को मजबूत करने का मौका मिलेगा.
शुभ रंग: रेड रोज
शुभ अंक: 1, 7 और 9
उपाय: भगवान शिवशंकर की सपरिवार पूजा करें और “ओम् सोम् सोमाय नमः” मंत्र का जाप करें.
वृष राशि
वृष राशि वालों का आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. जरूरी कार्य समय से पहले पूरे हो सकते हैं. करियर और कारोबार में तेजी बनी रहेगी. मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा और निजी रिश्तों में मजबूती आएगी. आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. नई योजनाओं में तेजी दिख सकती है.
शुभ रंग: सिल्वर कलर
शुभ अंक: 2, 7 और 9
उपाय: भगवान शिवशंकर की पूजा करें और व्यवहार में समता बनाए रखें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का ध्यान परिवार और घर से जुड़े मामलों पर रहेगा. निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलना होगा. जल्दबाजी में लिए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं. करियर में फोकस बनाए रखना जरूरी रहेगा. यात्रा और सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है.
शुभ रंग: मूनस्टोन
शुभ अंक: 2, 4, 5 और 7
उपाय: शिव पूजा करें और बड़े लक्ष्य पर ध्यान रखें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन सहयोग और भरोसे को मजबूत करने वाला रहेगा. भाईचारा बढ़ेगा और करीबी लोगों से समर्थन मिलेगा. साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. छोटी यात्राओं के योग भी बन रहे हैं.
शुभ रंग: पर्ल पिंक
शुभ अंक: 2, 7 और 9
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और रिश्तों में बंधुत्व बढ़ाएं.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए परिवार और सामाजिक जीवन महत्वपूर्ण रहेगा. किसी उत्सव या आयोजन में शामिल हो सकते हैं. धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत मिलेंगे. आपकी बातों और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2, 4 और 7
उपाय: शिव आराधना करें और व्यक्तित्व को निखारने पर ध्यान दें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की रचनात्मकता उन्हें आगे बढ़ाएगी. नए लोगों से संपर्क लाभ दिला सकता है. पढ़ाई, लेखन और प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. रिश्तों में तालमेल बेहतर रहेगा और करीबी लोगों का भरोसा मिलेगा.
शुभ रंग: मूनलाइट
शुभ अंक: 2, 5 और 7
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और अनोखा सोच बनाए रखें.
तुला राशि
तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा. खर्च और निवेश सोच-समझकर करें. कामकाज में संवेदनशीलता बढ़ सकती है. किसी के दबाव में आकर फैसला लेने से बचें. विदेशी मामलों या दूर स्थान से जुड़े कार्यों में प्रगति मिल सकती है.
शुभ रंग: शहद समान
शुभ अंक: 2, 4, 6 और 7
उपाय: शिव पूजा करें और किसी भी दबाव से दूर रहें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. करियर और कारोबार में उम्मीद से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. मित्रों का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सुखद रहेगा. प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने के संकेत हैं.
शुभ रंग: सिंदूरी लाल
शुभ अंक: 1, 7 और 9
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान दें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए करियर और प्रतिष्ठा से जुड़ी अच्छी खबर आ सकती है. कला, प्रबंधन और नेतृत्व से जुड़े लोगों को लाभ होगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. पेशेवर मामलों में साहस और स्पष्टता बनाए रखें.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 2, 3, 7 और 9
उपाय: शिव पूजा करें और सहयोग की भावना बढ़ाएं.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर बन सकता है. करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और कामकाज में तेजी बनी रहेगी.
शुभ रंग: मडकलर
शुभ अंक: 2, 7 और 9
उपाय: भगवान शिवशंकर की पूजा करें और व्रत-संकल्प को मजबूत रखें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव परेशान कर सकते हैं. किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है. स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में अनुशासन जरूरी रहेगा.
शुभ रंग: वाटर ब्लू
शुभ अंक: 2, 5, 7 और 8
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और सहनशीलता बनाए रखें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए साझेदारी और दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा. व्यापारिक मामलों में तेजी आएगी और करीबी लोगों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. भूमि और भवन से जुड़े मामलों में प्रगति मिल सकती है. सहयोगियों के साथ तालमेल बढ़ेगा.
शुभ रंग: भगवा
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 7
उपाय: भगवान शिवशंकर की पूजा करें और रिश्तों में सामंजस्य बढ़ाएं.