दिल्ली में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राजधानी में अगले एक सप्ताह तक तेज गर्मी और लू का असर बना रह सकता है. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. उत्तर-पश्चिमी और थार मरुस्थल से आने वाली गर्म हवाएं तापमान को लगातार बढ़ा रही हैं, जिससे दिन के समय बाहर निकलना लोगों के लिए चुनौती बन गया है. बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है.