19.6: ऋषि धवन को आवेश खान, डॉट गेंद!! इसी के साथ लखनऊ ने पंजाब को 20 रनों से शिकस्त दी!! ऑफ स्टंप पर डाली हुई धीमी गति की बॉल| बल्लेबाज़ बड़ा शॉट खेलने गए| बल्ले और गेंद का संपर्क नहीं हुआ| बॉल गई कीपर के हाथ में और रन नहीं मिल सका| इसी बीच जीत का जश्न मनाते दिखे लखनऊ के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ|
19.5: ऋषि धवन को आवेश खान, बैक फुट से लगाया गया सामने की ओर पुल शॉट लेकिन रन नहीं हो सका| अब 1 गेंद पर 21 रन चाहिए|
19.4: ऋषि धवन को आवेश खान, ये भी डॉट गेंद यानी पंजाब के लिए मुकाबला पूरी तरह से समाप्त होता हुआ| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
19.3: ऋषि धवन को आवेश खान, एक महत्वपूर्ण डॉट गेंद!! अब 3 गेंदों पर 21 रन चाहिए यानी लखनऊ मुकाबले पर पकड़ बना चुकी है| इस गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ खेला, गैप नहीं मिल सका|
19.2: ऋषि धवन को आवेश खान, चौका! बैक टू बैक बाउंड्री!! गेंदबाज़ के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल दो टप्पा खाकर सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 4 गेंदों पर 21 रनों की दरकार| क्या ये मुकाबला बदलेगा?
19.1: ऋषि धवन को आवेश खान, छक्का!!! ऋषि धवन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया| अब 5 गेंदों पर 25 रनों की दरकार|
18.6: अर्शदीप सिंह को दुशमंथा चमीरा, डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद पर बल्लेबाज़ स्कूप शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के हाथ में गई| रन नहीं आया| पंजाब को जीत के लिए 6 गेंदों पर 31 रन चाहिए|
18.5: अर्शदीप सिंह को दुशमंथा चमीरा, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.5: अर्शदीप सिंह को दुशमंथा चमीरा, वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| लेग अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
18.4: ऋषि धवन को दुशमंथा चमीरा, ऑफ स्टंप की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| एक रन आया|
18.3: ऋषि धवन को दुशमंथा चमीरा, प्ले एंड मिस!! एक बार फिर से जोर से बल्ला घुमाया लेकिन संपर्क नहीं हो सका|
18.2: ऋषि धवन को दुशमंथा चमीरा, चौका! 10 गेंदों पर 33 रनों की दरकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल लेंथ गेंद को कवर्स के ऊपर से मार दिया| कनेक्शन सही था जिसकी वजह से गैप में गई गेंद जहाँ से एक चौका मिल गया|
18.1: ऋषि धवन को दुशमंथा चमीरा, स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर प्रहार करने गए और बीट हुए|
17.6: राहुल चाहर को मोहसिन खान, आउट!!! कैच आउट!!! आठवां विकेट गंवाती हुई पंजाब की टीम यहाँ पर!!! मोहसिन खान के हाथ लगी तीसरी सफ़लता| राहुल चाहर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मजबूरी थी अब बड़ा शॉट लगाना ही था| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल किया| संपर्क तो हुआ लेकिन गेंद हवा में गई| फील्डर आयुष बदोनी ने बाउंड्री लाइन पर एक शानदार कैच पकड़ा| 117/8 पंजाब|
17.5: राहुल चाहर को मोहसिन खान, कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.5: राहुल चाहर को मोहसिन खान, वाइड! स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ के ऊपर से गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
17.4: राहुल चाहर को मोहसिन खान, चौका! लेंथ गेंद को चाहर ने काफी जोर से मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप था जिस वजह से चौका मिल गया|
17.3: राहुल चाहर को मोहसिन खान, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.2: कगिसो रबाडा को मोहसिन खान, आउट!!! कैच आउट!! एक और झटका यहाँ पर पंजाब की टीम को लगता हुआ!!! कगिसो रबाडा 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मोहसिन खान के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई छोटी लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का बेहतर ताल मेल नहीं हो सका और डीप पॉइंट की ओर हवा में गई गेंद| फील्डर वहां मौजूद आयुष बदोनी जिन्होंने पकड़ा एक आसान सा कैच| 112/7 पंजाब|
17.1: कगिसो रबाडा को मोहसिन खान, कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
19.6: मोहसिन खान को अर्शदीप सिंह, चौका!!! इसी के साथ लखनऊ की टीम का स्कोर 150 रनों के पार हो गया!! जड़ में डाली गई गेंद पर मोहसिन खान ने कवर्स की ओर शॉट खेला| गैप में गई बॉल तेज़ी से सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
19.5: मोहसिन खान को अर्शदीप सिंह, आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर बल्लेबाजों ने पहला रन तेज़ी से लिया फिर दूसरे के लिए भागे| इसी बीच दूसरा रन लेने के समय बल्लेबाज़ ने क्रीज़ को पार नहीं किया था जिसके कारण अम्पायर ने एक ही रन दिया|
19.4: आवेश खान को अर्शदीप सिंह, आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर शॉट खेला| एक रन मिल गया|
19.3: मोहसिन खान को अर्शदीप सिंह, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
19.2: आवेश खान को अर्शदीप सिंह, जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट खेलने का बन बनाया| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पोड्स को जा लगी| बल्लेबाजों ने इसी दौरान एक रन ले लिया|
19.1: मोहसिन खान को अर्शदीप सिंह, बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
18.6: आवेश खान को कगिसो रबाडा, डॉट गेंद के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! एक और दफा बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो पाया| कीपर के हाथ में गई गेंद, रन नहीं आ सका|
18.5: आवेश खान को कगिसो रबाडा, बाउंसर डाली गई गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए| गेंद बल्ले पर आई नहीं और कीपर के हाथ में गई|
18.4: आवेश खान को कगिसो रबाडा, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.3: दुशमंथा चमीरा को कगिसो रबाडा, आउट!! कैच आउट!! कॉट राहुल चाहर बोल्ड कगिसो रबाडा| दो छक्कों के बाद अब विकेट हासिल हुई| एक और बार बड़े शॉट के लिए गए बल्लेबाज़ लेकिन मिस टाइम शॉट पर अपना विकेट दे बैठे| गुड लेंथ की गेंद पर क्रॉस बल्ला चला बैठे| बल्ले पर लगकर कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| 144/8 लखनऊ|
18.2: दुशमंथा चमीरा को कगिसो रबाडा, छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर चमीरा के बल्ले से आता हुआ!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर लेग साइड की ओर बड़ा शॉट खेलने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई| मिला सिक्स|
18.1: दुशमंथा चमीरा को कगिसो रबाडा, छक्का!!! बेहतरीन शॉट यहाँ पर चमीरा के द्वारा देखने को मिला!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिया|
17.6: मोहसिन खान को राहुल चाहर, छक्का! ओहोहो!! कड़क शॉट!! मोहसिन ने आते ही अपना रंग दिखाया| जैसे ही अपने पाले में गेंद देखी उसपर जमकर प्रहार कर दिया और लॉन्ग ऑन बाउंड्री से एक बड़ा छक्का हासिल किया| कुछ और ऐसे बड़े शॉट्स की लखनऊ को दरकार होगी|
17.5: मोहसिन खान को राहुल चाहर, कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
17.4: जेसन होल्डर को राहुल चाहर, आउट!!! कैच आउट!!! खतरनाक होल्डर का भी विकेट मिल गया| एक और झटका लखनऊ की टीम को लगता हुआ!! राहुल चाहर के हाथ लगी दूसरी विकेट| जेसन होल्डर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| हवा में गई बॉल लेकिन बल्लेबाज़ उस शॉट में ताकत नहीं लगा पाए| फील्डर संदीप शर्मा गेंद के नीचे आये और पकड़ा कैच| 126/7 लखनऊ|
17.3: जेसन होल्डर को राहुल चाहर, छक्का!! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद लॉन्ग ऑन की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
17.2: दुशमंथा चमीरा को राहुल चाहर, पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
17.1: जेसन होल्डर को राहुल चाहर, आगे डाली गई गेंद को होल्डर ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, एक रन ही मिल पाया|