scorecardresearch
 

घर का छोटा सा कमरा भी लगेगा होटल जैसा बड़ा! बिना ₹1 खर्च किए ऐसे बनाएं उसे आलीशान और खुला-खुला

क्या आपका कमरा छोटा और भरा-भरा लगता है? होम स्टेजर्स के बताए 9 आसान डेकोरेशन टिप्स अपनाकर बिना रेनोवेशन और ज्यादा खर्च किए अपने छोटे कमरे को बड़ा, खुला और स्टाइलिश बना सकते हैं.

Advertisement
X
घर के छोटे कमरे को बड़ा दिखाने के लिए उसमें फर्नीचर कम किया जा सकता है. (Photo: ITG)
घर के छोटे कमरे को बड़ा दिखाने के लिए उसमें फर्नीचर कम किया जा सकता है. (Photo: ITG)

आजकल शहरों में ज्यादातर लोगों के घरों में या फ्लैट्स में जगह की कमी होती है. ऐसे में कमरे बहुत छोटे-छोटे होते हैं. कमरे में सामान रखते ही वो अक्सर भरा-भरा, तंग और बिखरा हुआ नजर आने लगता है. कई बार लोग सोचते हैं कि कमरे को बड़ा दिखाने के लिए महंगा इंटीरियर, नया फर्नीचर या पूरा रेनोवेशन कराना पड़ेगा. रेनोवेशन में बहुत पैसा खर्च होता है, जो लोगों को झंझट भरा काम लगता है. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो आप गलत हैं. क्योंकि ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि हर बार छोटे कमरे को बड़ा दिखाने के लिए रेनोवेशन कराना पड़े या फिर पैसा खर्च करना पड़े.

घर सजाने वाले एक्सपर्ट्स की मानें तो सिर्फ कुछ छोटी-छोटी स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर किसी भी छोटे कमरे को ज्यादा खुला, हवादार और बड़ा दिखाया जा सकता है. कुछ बदलाव कमरे का पूरा लुक बदल सकते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका छोटा कमरा पहले से ज्यादा बड़ा, साफ-सुथरा और स्टाइलिश नजर आए, तो ये 9 आसान टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं.

1. फर्नीचर को दीवार से थोड़ा दूर रखें: अक्सर लोग जगह बचाने के लिए सोफा, कुर्सी और टेबल को दीवार से बिल्कुल सटा देते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन्हें दीवार से 3-4 इंच दूर रखना चाहिए. इससे कमरे में गहराई महसूस होती है. ऐसा करने से कमरा कम भरा हुआ और ज्यादा खुला नजर आता है.

2. कमरे में एक फोकल पॉइंट बनाएं: अगर हर दीवार पर फोटो, पेंटिंग या सजावटी सामान लगा होगा, तो कमरा बिखरा हुआ लगता है. बेहतर होगा कि किसी एक जगह पर फोकस रखें, जैसे खूबसूरत पेंटिंग, खिड़की या फायरप्लेस. इससे नजरें एक जगह टिकती हैं और कमरा ऑर्गेनाइज्ड दिखता है.

Advertisement

3. कमरे के हिसाब से फर्नीचर चुनें: छोटे कमरे में बहुत बड़ा सोफा या भारी फर्नीचर रखने से जगह और छोटी लगने लगती है. हमेशा ऐसा फर्नीचर चुनना चाहिए जो कमरे के साइज के हिसाब से हो और चलने-फिरने के लिए जगह मिले.

4. शीशा सही जगह लगाएं: अगर कमरे में नेचुरल लाइट आती है, तो खिड़की के सामने या उसके सामने वाली दीवार पर बड़ा शीशा लगाएं. इससे रोशनी पूरे कमरे में फैलेगी और कमरा ज्यादा खुला और चमकदार दिखाई देगा.

5. बेकार का सामान हटाएं: छोटे कमरे में सबसे बड़ी समस्या बिखरा हुआ सामान होता है. ऐसे में हमेशा ध्यान रखें कि टेबल, शेल्फ और दूसरी जगहों पर जरूरत से ज्यादा चीजें न रखी हों. अगर आप ये सब चीजें रखते हैं तो कमरा और छोटा लगता है. इसलिए केवल जरूरी सामान रखें और बाकी चीजों को ऑर्गेनाइज करके स्टोर करें.

6. एक जैसे रंगों का इस्तेमाल करें: बहुत ज्यादा अलग-अलग रंग कमरे को कई हिस्सों में बांट देते हैं, जिससे वो छोटा महसूस होता है. इसके बजाय एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स का इस्तेमाल करें. इससे कमरा शांत, साफ और बड़ा नजर आता है.

7. लंबी चीजों को सही जगह पर रखें: अगर कमरे में लंबा पौधा, बुकशेल्फ या फ्लोर लैंप रखना है, तो कोशिश करें कि उसे कमरे के बाईं तरफ रखें. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये एक छोटी सी डिजाइन ट्रिक है, जिससे कमरे का बैलेंस बेहतर लगता है और स्पेस बड़ा महसूस होता है.

Advertisement

8. छोटा नहीं, सही साइज का कालीन बिछाएं: कई लोग छोटे कमरे में छोटा कालीन बिछा देते हैं, लेकिन इससे फर्नीचर अलग-अलग नजर आता है और कमरा छोटा लगता है. ऐसा कालीन चुनें जिस पर फर्नीचर अच्छी तरह फिट हो सके. इससे पूरा कमरा एक जैसा और बड़ा दिखाई देता है.

9. हल्के और रोशनी को रिफ्लेक्ट करने वाले रंग चुनें: दीवारों पर ऐसे रंग लगाएं जो रोशनी को ज्यादा रिफ्लेक्ट करें. हल्के रंग कमरे को चमकदार और खुला बनाते हैं. अगर दीवार और उसके बॉर्डर (ट्रिम) पर एक ही रंग किया जाए, तो कमरा और भी बड़ा नजर आता है क्योंकि बीच में विजुअल ब्रेक नहीं बनता.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement