scorecardresearch
 

Lauki Dahi Tadka: गर्मियों में जबरदस्त ठंडक देगी 'लौकी दही तड़का' की सब्जी, सिर्फ 5 मिनट में बनकर होगी तैयार; स्वाद बना देगा दीवाना

Lauki Dahi Tadka: क्या इस भीषण गर्मी में आपका मन भी भारी और मसालेदार खाने से ऊब गया है? बिना ज्यादा मेहनत के सिर्फ 5 मिनट में आप 'लौकी दही तड़का' तैयार कर सकते हैं. लौकी के गुणों और दही की ठंडक से भरपूर ये डिश न सिर्फ पेट को आराम देगी, बल्कि इसका स्वाद हर किसी को दीवाना बना देगा.

Advertisement
X
लौकी दही तड़का बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है और ये शरीर को अंदर से ठंडा भी रखती है. (Photo: ITG)
लौकी दही तड़का बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है और ये शरीर को अंदर से ठंडा भी रखती है. (Photo: ITG)

Lauki Dahi Tadka: भीषण गर्मी में रसोई में कुछ देर खड़े होना भी बहुत बड़ा काम लगता है. तेज गर्मी, पसीना और ऊपर से लंबे समय तक खाना बनाने की झंझट… ऐसे में अक्सर समझ ही नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो जल्दी भी बन जाए. झटपट बनने वाली रेसिपी के साथ लोग पेट को हल्का रखने और खाने में टेस्टी लगने वाली रेसिपी की तलाश करते हैं. खासकर उन दिनों में जब बिल्कुल कुकिंग मूड ना हो, तब हर कोई ऐसी रेसिपी ढूंढता है जो कम मेहनत में तैयार हो जाए.

अगर आप भी इन दिनों कुछ ऐसा ही तलाश रहे हैं, तो 'लौकी दही तड़का' आपके लिए एकदम परफेक्ट रेसिपी हो सकती है. ये डिश ना सिर्फ 5-10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है, बल्कि गर्मियों में शरीर को ठंडक देने का भी काम करती है. दही की ठंडक और लौकी की हल्की तासीर इसे समर सीजन के लिए शानदार ऑप्शन बनाती है. ये खाने में इतना स्वादिष्ट लगती है कि जिन लोगों को लौकी खाना पसंद नहीं होगा वो भी मांग-मांगकर उसे खाएंगे.

इंग्रेडिएंट्स:

  • ½ कप कद्दूकस की हुई लौकी
  • 2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटी चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
  • ¾ कप फेंटी हुई दही
  • हरा धनिया

 तड़के के लिए

  • 1½ बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटी चम्मच राई
  • 1 छोटी चम्मच जीरा
  • 1 छोटी चम्मच सौंफ
  • करी पत्ता
  • 2 हरी मिर्च कटी हुई
  • 3-4 लहसुन की कलियां कटी हुई
  • 1 प्याज कटा हुआ

कैसे बनाएं लौकी दही तड़का?

1. सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें. अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई डालें. जब राई चटकने लगे तो जीरा और सौंफ डाल दें. इसके बाद उसमें करी पत्ता, हरी मिर्च और लहसुन डालकर थोड़ा भून लें.

2. जब हरी मिर्च और लसुन अच्छे से भुन जाएं तब इसमें प्याज डालें और हल्का गोल्डन होने तक पकाएं. फिर कद्दूकस की हुई लौकी डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं ताकि वो सॉफ्ट हो जाए. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें.

Advertisement

3. अब गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने के बाद इसमें फेंटी हुई दही डालें. अच्छी तरह मिलाएं और ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.

4. आप इसे रोटी, पराठा या चावल किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं. गर्मियों में ये हल्की और स्वादिष्ट डिश पेट को भी आराम देती है.

इन बातों का रखें ध्यान
1. दही डालने से पहले मिश्रण थोड़ा ठंडा कर लें, वरना दही फट सकती है.
2. सौंफ इस डिश में हल्की मिठास और अच्छा फ्लेवर देती है, इसे डालना न भूलें.
3. तीखा कम या ज्यादा अपनी पसंद के हिसाब से कर सकते हैं.

क्यों खास है ये लौकी दही तड़का?
ये रेसिपी गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. दही शरीर को ठंडक देता है और लौकी हल्की होने की वजह से पेट पर भारी नहीं पड़ती. ऊपर से इसका तड़का स्वाद को और भी मजेदार बना देता है. स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वालों या उन दिनों के लिए जब कुकिंग का बिल्कुल मन ना हो, ये रेसिपी बढ़िया ऑप्शन है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement