Dahi Sandwich Recipe: गर्मियों के मौसम में सुबह-सुबह किचन में ज्यादा देर खड़े रहने का मन नहीं करता. ऊपर से तेज धूप और गर्मी की वजह से भारी खाने की इच्छा भी नहीं होती है. ऐसे में दही सैंडविच सुबह के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह सैंडविच खाने में जितना टेस्टी और रिफ्रेशिंग होता है, बनाने में उतना ही आसान भी है. सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाला यह नाश्ता बिजी शेड्यूल वाले लोगों और बच्चों के टिफिन के लिए भी एकदम परफेक्ट है.
इसमें मौजूद दही शरीर को ठंडक देने में मदद करता है, जबकि खीरा, टमाटर और प्याज जैसी चीजें इसे पौष्टिक बनाती हैं. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करता है और जल्दी तैयार हो जाने की वजह से इसे आसानी से मिनटों में बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं दही सैडविच को हम आसानी से कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
4 ब्रेड स्लाइस
1 कप गाढ़ा ताजा दही
1 छोटा खीरा
1 छोटा टमाटर
1 छोटा प्याज
1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ता
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
2 बड़े चम्मच बटर
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च