scorecardresearch
 

अंशुला की शादी में मां सुनीता का पुराना कुर्ता-दुपट्टा पहन सजीं रिया कपूर, पति करण संग दिए रोमांटिक पोज; PHOTOS

अंशुला कपूर की शादी में रिया कपूर ने मां सुनीता कपूर के पुराने कुर्ते और दुपट्टे को रीपर्पज कर विंटेज लुक कैरी किया. अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किए गए इस आउटफिट के साथ करण बूलानी संग उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

Advertisement
X
रिया कपूर ने बहन अंशुला की शादी में मां का पुराना कुर्ता पहना. (Photo: ITG)
रिया कपूर ने बहन अंशुला की शादी में मां का पुराना कुर्ता पहना. (Photo: ITG)

कपूर खानदान की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग ब्रॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से 6 जुलाई 2026 को शादी रचा ली है. अंशुला की शादी में पूरी कपूर फैमिली शामिल हुई, जिसमें उनकी बहनें जाह्नवी, खुशी, सोनम और रिया कपूर भी रहीं. शादी में ना केवल जाह्नवी और सोनम का बल्कि रिया कपूर का स्टाइल भी चर्चा में रहा. बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर और फैशन आइकॉन रिया ने एक बार फिर अपने यूनिक स्टाइल स्टेटमेंट से सबका दिल जीत लिया है.

छोटी बहन अंशुला कपूर की शादी में रिया ने किसी नए ट्रेंडी आउटफिट को चुनने की जगह अपनी मां सुनीता कपूर की यादों को पहनने का फैसला किया. रिया ने इस खास मौके की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उनके लुक के साथ-साथ पति करण बूलानी के साथ उनका रोमांटिक अंदाज टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. 

मां सुनीता कपूर के एंटीक कुर्ते और दुपट्टे में दिखीं रिया 
रिया कपूर ने अंशुला और रोहन की ग्रैंड वेडिंग के लिए अपनी मां सुनीता कपूर का सालों पुराना कुर्ता और दुपट्टा चुना. उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि ये एंटीक कुर्ता और दुपट्टा उनकी मां सुनीता का है. उनके इस इमोशनल और सस्टेनेबल विंटेज लुक को नया रूप देने का काम मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना ने किया. अनामिका ने रिया की मां के इस पुराने कुर्ते और दुपट्टे को बेहद खूबसूरती और नक्काशी के साथ उनके लिए रीपर्पज किया, जो दिखने में बेहद रॉयल और ग्रेसफुल लग रहा है.

रिया कपूर (ALL PHOTOS: Instagram/@rheakapoor)


नेकलाइन और दुपट्टे ने बढ़ाई लुक की शान
रिया के कुर्ते की नेकलाइन पर बारीक और भारी कढ़ाई की गई थी, जो उनके पूरे आउटफिट का सबसे खास हिस्सा रही. इसके साथ उन्होंने गोल्डन-येलो रंग का खूबसूरत दुपट्टा ओढ़ा, जिसके बॉर्डर पर भी शानदार एम्ब्रॉयडरी की गई थी. रिया ने दुपट्टे को दोनों कंधों पर केप स्टाइल में ड्रेप किया थे, जिससे उनका लुक और भी रॉयल लगा.

जूलरी ने पूरा किया रॉयल अंदाज
अपने विंटेज आउटफिट के साथ रिया ने बेहद खूबसूरत और शाही जूलरी पहनी. उन्होंने गले में भारी चोकर नेकलेस, कानों में मां सुनीता कपूर के कलेक्शन के झुमके और उंगलियों में खूबसूरत अंगूठी पहनीं. इसके अलावा उन्होंने डिजाइनर पोटली बैग और मैचिंग फुटवियर के साथ अपने पूरे लुक को स्टाइलिश फिनिश दिया.

रिया के हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को बीच से मांग निकालकर स्लीक बन में बांधा था. मेकअप भी काफी सॉफ्ट और नेचुरल था.  स्मोकी आइज ने उनके लुक में थोड़ा ग्लैम जोड़ा.

Advertisement
रिया कपूर-करण बूलानी.


पति करण बूलानी के साथ दिखा रोमांटिक अंदाज  
रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पति करण बूलानी के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. एक तस्वीर में करण उनके कंधे पर हाथ रखे नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में कैमरे के लिए पोज देते दिखे. तस्वीरों के साथ रिया ने लिखा, 'हैपिली एवर आफ्टर, करण बूलानी के साथ मैं सबसे ज्यादा खुशहाल होती हूं.' दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement