scorecardresearch
 

यूपी नगर निगम चुनाव में बजा BJP का डंका

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में बीजेपी को शानदार सफलता मिली है. बीजेपी के उम्मीदवारों ने नगर निगम की 12 सीटों में से 9 पर अपनी जीत का परचम लहरा दिया है.

Advertisement
X

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में बीजेपी को शानदार सफलता मिली है. बीजेपी के उम्मीदवारों ने नगर निगम की 12 सीटों में से 9 पर अपनी जीत का परचम लहरा दिया है. जबकि एक पर बहुजन समाज पार्टी समर्थित उम्मीदवार और अन्य दो सीटों पर समाजवादी पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

उत्तर प्रदेश में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में करारी मात खाने वाली बीजेपी ने इस चुनाव के जरिए शानदार वापसी की है जबकि कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है.

भाजपा नेताओं ने इसे लोकसभा चुनाव के परिणामों का संकेत बताया है. मुरादाबाद में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘चुनाव के बाद अब जिस तरह के नतीजे सामने आए हैं उससे ऐसा लगता है कि जनता विरोधी पार्टियों से हताश और निराश है.’

उन्होंने कहा, ‘निकाय चुनाव के नतीजे वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के परिणामों का संकेत है. बीजेपी अब पूरी तरह से लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है.’

पार्टी की जीत से खुश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा, ‘यह जनता की जीत है. इस जीत से आत्मविश्वास बढ़ा है. इसके बाद अब हम दोगुने उत्साह के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे.’

Advertisement

इस बीच राजधानी लखनऊ से बीजेपी के सांसद लालजी टंडन ने पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ‘नतीजों से साफ हो चुका है कि जनता बाकी दलों से तंग आ चुकी है. जनता का विश्वास भाजपा में बढा है और हम इस बात की आशा करते हैं कि लोकसभा चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी.’ कांग्रेस का एक भी उम्मीदवार नगर निगम के महापौर पद की दौड़ में जीत हासिल नहीं कर पाया. कांग्रेस के इतर इलाहाबाद में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समर्थित उम्मीदवार ने जीत हासिल की जबकि बरेली में सपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार आईएस तोमर ने अपनी जीत का डंका बजाया.

राज्य के 12 नगर निगमों में से बीजेपी ने वाराणसी, लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ और अलीगढ़ में जीत का परचम लहराया. राज्य की प्रतिष्ठित वाराणसी नगर निगम सीट से बीजेपी प्रत्याशी रामगोपाल मोहले अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को करीब 62 हजार मतों से पराजित किया वहीं दूसरी ओर मेरठ नगर निगम सीट से बीजेपी उम्मीदवार हरिकांत अहलूवालिया ने 77 हजार मतों से जीत हासिल की है. कानपुर में भी बीजेपी प्रत्याशी जगवीर सिंह द्रोण ने भारी मतों से जीत हासिल की.

लखनऊ नगर निगम सीट पर भाजपा के उम्मीदवार डा. दिनेश शर्मा लगातार दूसरी बार विजयी हुए हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस के उम्मीदवार नीरज बोरा को लगभग एक लाख मतों से हराया है.

Advertisement

लखनऊ के अलावा आगरा नगर निगम सीट पर भी भाजपा के उम्मीदवार इंद्रजीत आर्य ने बसपा समर्थित उम्मीदवार करतार सिंह को 5000 मतों से पराजित किया.

गोरखपुर नगर निगम सीट पर भी बीजेपी के प्रत्याशी ने अपना परचम लहराया है. बीजेपी की उम्मीदवार सत्या पांडे ने कांग्रेस के सुरहीता करीम को 80 हजार से अधिक मतों से पराजित किया.

झांसी नगर निगम सीट से महापौर पद के लिए बीजेपी की प्रत्याशी किरण वर्मा ने जीत हजार मतों से जी हासिल की है जबकि इलाहाबाद की प्रतिष्ठित नगर निगम सीट पर बसपा सरकार के दौरान मंत्री रहे नंदगोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बीजेपी उम्मीदवार कमला सिंह को करारी शिकस्त दी.

इसके अलावा बरेली सीट से सपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार आईएस तोमर ने जीत हासिल की है.V मुरादाबाद नगर निगम सीट से महापौर पद की बीजेपी प्रत्शाशी वीणा अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पीस पार्टी के हूमांयू कादर को करीब 70,000 मतों से करारी शिकस्त दी है.

वीणा अग्रवाल ने जहां 99,237 मत हासिल किए वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी हूमायूं कादर को केवल लगभग 30 हजार मतों से ही संतोष करना पड़ा. मुरादाबाद के अलावा अलीगढ़ नगर निगम सीट से महापौर पद की बीजेपी प्रत्याशी शकुंतला भारती विजयी हुई हैं. उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी रजिया खान को हराया है. भारती ने रजिया खान को लगभग 40 हजार से अधिक मतों से हराया है.

Advertisement

गाजियाबाद नगर निगम सीट पर सपा समर्थित उम्मीदवार सूदन रावत ने बीजेपी प्रत्याशी तेलूराम कम्बोज को कांटे की टक्कर में परास्त कर दिया. गाजियाबाद में मेयर पद पर पिछले 15 सालों से बीजेपी का कब्जा था.

इससे पहले प्रदेश में चार चरणों में सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनाव की मतणना शनिवार सुबह शुरू हो गयी. हालांकि बारिश और बिजली की सही आपूर्ति न होने की वजह से सूबे के कई जिलों में मतगणना का काम प्रभावित हुआ और उन जगहों पर मतगणना का काम देरी से शुरू हुआ. गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर में बारिश की वजह से मतगणना का काम देरी से शुरू हुआ जिससे लोगों ने जमकर हंगामा किया. सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतगणना केंद्रों पर पुलिस बलों की अतिरिक्त तैनाती की गयी थी. इन जगहों पर पुलिस की रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement